महंगे पेट्रोल, डीजल और गैस पर प्रियंका ने किया मोदी सरकार पर हमला, कहा- खरबपति मित्रों के लिए कर रही बैटिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। यह हमला रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'अर्थव्यवस्था के दोनों छोरों पर खरबपति मित्रों के लिए बैटिंग करने वाली मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई है।' दरअसल, तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर 25 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर करीब 801 रुपए का हो गया है।

Priyanka Gandhi criticism of Narendra Modi government on expensive petrol, diesel and gas

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike : Priyanka Gandhi का Modi Govt. पर हमला,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    गैस सिलेंडर पर फिर बढ़े 200 रुपए: प्रियंका गांधी
    उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले तीन महीने में घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए बढ़े। पेट्रोल डीजल शतक मारने की तरफ बढ़ ही चुके हैं। अर्थव्यवस्था के दोनों छोरों पर खरबपति मित्रों के लिए बैटिंग करने वाली मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई है।'

    तीन महीने में बढ़े 200 रुपए
    फरवरी महीने में रसोई गैस सिलेंडर पर तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। केंद्र सरकार ने 4 फरवरी को एलपीजी के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए थे। एक बार फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बता दें कि 1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+