इरफान खान की मौत पर प्रियंका गांधी और मायावती ने जताया दुख, श्रद्धांजलि देते हुए कही यह बात
लखनऊ। इरफान खान का मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने बीते दो दशक में अदाकारी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई थी। इरफान की मौत से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत के लोग भी दुखी हैं। ट्विटर, फेसबुक पर लोग अपने दुख का इजहार कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्विटर के माध्यम से इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखी ये बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रियंका गांधी ने लिखा, इरफान खान की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषा, राष्ट्र और मजहब की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा मुकाम बनाया, जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट करने का काम किया। आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।
सदाबहार अभिनेता थे इरफान खान: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड व हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने वाले सदाबहार अभिनेता इरफान खान का मात्र 54 साल की उम्र में ही निधन की खबर अति-दुःखद। अपने अभिनय से हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित करने वाले इरफान के परिवार व देश-दुनिया में उनके फैन्स को कुदरत इस दु़ःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किए जाएंगे...
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''हम सबके चहेते अभिनेता इरफान खान आज अनंत गति को प्राप्त हुए। भावभीनी श्रद्धांजलि! विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किए जाएंगे।'' वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''Irrfan Khan की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया।'' प्रियंका ने कहा, ''आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।''

कैंसर से पीड़ित थे इरफान खान
बता दें, इरफान खान का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। इरफान 54 साल के थे। इरफान को कैंसर था और बीते काफी समय से वो बीमार थे। इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें:- पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में irrfan khan सदैव याद किए जाएंगे: अखिलेश यादव












Click it and Unblock the Notifications