पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में irrfan khan सदैव याद किए जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज मुंबई में निधन हो गया। 54 साल के इरफान ने बीते दो दशक में अदाकारी की दुनिया एक अलग पहचान बनाई थी। फिल्मों में लंबे संघर्ष के बाद पहचान बनाने वाले इरफान ने बीमारी से भी खूब संघर्ष किया। दो साल से वो बीमारी से लड़ते रहे, इस बीच उन्होंने काम भी किया लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए। इरफान की मौत से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत के लोग भी दुखी हैं। ट्विटर, फेसबुक पर लोग अपने दुख का इजहार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्विटर के माध्यम से इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।

irrfan khan will always be remembered in the role of Paan Singh Tomar says akhilesh yadav

पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किए जाएंगे...

Recommended Video

    Irrfan Khan Profile: 'Shrikant' से लेकर 'Angrezi Medium' तक का बेमिसाल सफर | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''हम सबके चहेते अभिनेता इरफान खान आज अनंत गति को प्राप्त हुए। भावभीनी श्रद्धांजलि! विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किए जाएंगे।'' वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''Irrfan Khan की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया।'' प्रियंका ने कहा, ''आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।''

    कैंसर से पीड़ित थे इरफान खान

    बता दें, इरफान खान का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। इरफान 54 साल के थे। इरफान को कैंसर था और बीते काफी समय से वो बीमार थे। इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+