'आंख पर पट्टी बांधकर हो रहा है लोकतंत्र का चीरहरण', ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'आंख पर पट्टी बांधकर हो रहा है लोकतंत्र का चीरहरण', ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर भड़कीं प्रियंका गांधी
लखनऊ, 09 जुलाई: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में गुरुवार 08 जुलाई को 826 पदों पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जिलों से हिंसक झड़प की खबरें भी सामने आई है। बता दें कि यूपी के करीब 15 से ज्यादा जिलों में गोली-बम चलने, मारपीट जैसी घटनाएं सामने आई हैं। तो वहीं, लखीमपुर खीरी जिले में सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट और उनकी साड़ी भी खींची।
Recommended Video

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमाला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीतापुर हिंसा का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि
यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने
- कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की
- कितने लोगों का पर्चा लूटा
- कितने पत्रकारों को पीटा
- कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की
कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।'
प्रियंका ने पूछा ये लोकतंत्र है या लाठीतंत्र?
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर हिंसा का एक और वीडियो शेयर कर है। वीडियो शेयर करने के साथ ही पूछा, 'लोकतंत्र या लाठीतंत्र?
यूपी में ये सब किसके आदेश पर हो रहा है। बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी, पत्रकारों को पीटना, विपक्षी उम्मीदवारों को पीटना, महिलाओं से बदतमीजी। क्या यही है भाजपा की चुनावी मशीनरी?'
अखिलेश यादव ने कहा- सत्ता के लिए नारी का अपमान
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए घटना का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी नारी का अपमान करने पर तुली हुई है। अखिलेश ने वीडियो में शामिल लोगों को योगी के गुंडे कहकर संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications