देवरिया की जेल में कैदियों का उत्पात, बैरक पर किया कब्जा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेल में कैदियों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवरिया की जिला जेल में सुबह परेड के दौरान कैदियों ने जमकर हंगामा किया। दबंग कैदियों ने बैरकों पर कब्जा कर लिया और पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए गोली चलानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक जेल के भीतर खाना बनाने को लेकर पुलिस अधिकारियों से बहस हुई।
यूपी की बहराइच जेल में 1 महिला और 10 पुरुष HIV पॉजिटिव

पुलिस और कैदियों के बीच बात इस कदर बढ़ी कि दोनों में झड़प होने लगी और कैदियों ने जमकर बवाल करना शुरु कर दिया। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया है। जेल सुप्रीटेंडेंट रंग बहादुर पटेल ने जब कैदियों पर काबू पाने की कोशिश की तो कैदियों ने उनसे भी मारपीट शुरु कर दी।
जिसके बाद जान बचाने के लिए रंग बहादुर को जेल से भागना पड़ा। वहीं पूरे मामले की जानकारी डीएम और एसपी को दी गयी जिसके बाद पुलिस फोर्स को वहां भेजा गया, लेकिन कैदियों ने फिर भी हंगामा जारी रखा और उनपर पथराव भी किया। ऐसे हालात के बीच पुलिस को पांच राउंड गोली चलानी पड़ी।
इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और चार थानों की पुलिस, पीएसी और 500 रिक्रूट को तैनात कर दिया गया है। वहीं देवरियां की डीएम अनीता श्रीवास्तव का कहना है कि खाना बनाने और गांजा पीने को लेकर जेल पुलिस से बहस हुई और विवाद शुरु हो गया।












Click it and Unblock the Notifications