मुजफ्फरनगर दंगे के 5 आरोपियों को चुनावी टिकट

इसे पॉलिटिक्स की डिमांड ही कहिए कि राजनीतिक दलों ने वोट के खातिर दंगा आरोपियों को भी चुनावी टिकट देने से गुरेज नहीं किया। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने मुजफ्फरनगर दंगा के 5 आरोपियों को टिकट दिया है। बीजेपी ने भारतेन्दु सिंह को बिजनौर से, संजीव बालियन को मुजफ्फरनगर से और हुकुम सिंह को कैराना से लोकसभा का टिकट दिया है। जबकि बीएसपी ने मुज्जफर कादिर राणा को मुजफ्फरनगर से उतारा है।
वहीं आरएलडी ने चौधरी राकेश टिकैत को अमरोहा से अपने उम्मीदवार के तौर पर मैदान में खड़ा किया है। इन सब मुजफ्फरनगर दंगों में शामिल होने और भड़काउ भाषण देने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुजफ्फरनगर दंगों पर दिए फैसले के बाद जनता दल (यू) ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगे के उन तीन प्रमुख अभियुक्तों को लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की चुनाव आयोग से मांग की है।
पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पी एस संपत को पत्र लिखकर यह मांग की। पार्टी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि मुजफ्फरनगर के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए चाहे वे किसी राजनीतिक दल से संबद्ध हो। जेडीयू ने दलील दी है कि इन तीनो के चुनाव लड़ने से उन इलाकों मे शांति भंग हो सकती है तथा उनके भड़कीले एवं नफरत भरे भाषणों से उत्तर प्रदेश में हिंसा भी फैल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications