प्रेमी ने 70 हजार रुपए में प्रेमिका को नीलाम करने के लिए किया अगवा
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के संभल में सनसीनखेज मामला सामने आया है, यहां 11वीं की छात्रा को उसके ब्वॉयफ्रैंड ने कथित तौर पर 70000 रुपए में नीलाम कर दिया।
महबूब के इश्क में इस कदर गुम हुए कि लड़के से लड़की बने गये

संभल में अगवा हुई ग्यारहवीं की छात्रा को जब पुलिस ने छुड़ाने में सफल हुई तो उसकी आपबीती सुनकर सबके होश उड़ गये। पीड़िता ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रैंड ने उसे एक नीलामी में 70 हजार रुपए में नीलाम कर दिया था।
एसएचओ महेश प्रसाद ने बताया कि बदायूं के तीन लोगों ने छात्रा को अगवा किया था और उसे नीलाम करने से पहले चार दिन तक एक गांव में रखा। कुछ स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर हमने इलाके में छापेमारी की और पीड़िता को वहां से छुड़ाया।
वहीं संभल एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि हमें जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और लड़की को वहां से छुड़ाया गया। साथ ही मामले को रामपुर जिले में स्थानांनतरित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications