अलीगढ़ में मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राजा महेंद्र प्रताप स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे।

लखनऊ, 13 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राजा महेंद्र प्रताप स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि, 'पीएम मोदी अलीगढ़ में कल (मंगलवार) राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। वह यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रदर्शनी मॉडल भी देखेंगे।'

Narendra Modi
इससे पहले सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ जाकर जिले के लोढ़ा इलाके में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना करके प्रदेश सरकार उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि दे रही है, जिसने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपने जीवन के तीन दशक निर्वासित होकर बिताए।

यह भी पढ़ें: शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए रखी गई अजीबोगरीब शर्त, वायरल हुआ शादी का कार्ड

यह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ कोल तहसील के लोढ़ा और मुसेपुर करीम जरौली गांवों में 92 एकड़ में फैले क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी 395 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करेगी।

जाटों को लुभाने की कोशिश में बीजेपी

बता दें कि जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करके भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जाटों को साधना चाहती है। भाजपा के इस कदम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय को शांत करने के तौर पर देखा जा रहा है, जिनमें कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है।
वहीं भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी जाटों को यह संदेश देना चाहती है कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी सबसे शक्तिशाली जाट राजा को उस तरह से सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। अब भाजपा द्वारा जाटों को लुभाने की यह रणनीति कितना रंग लाती है यह तो चुनावों के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+