लखनऊ में Overseas Bank की दीवार काटकर लॉकर से चोरी, CCTV में कैद हुए चार चोर, खुलासे के लिए 6 टीमें लगाई गईं
Overseas Bank, Lucknow: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। लखनऊ के चिनहट इलाके में चोरों ने बैंक की दीवार काटकर और बैंक में रखे लॉकर को तोड़कर बड़ी चोरी की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात को चार चोरों ने अंजाम दिया है। चारों चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं।

बैंक बंद होने के चलते नहीं मिल पाई जानकारी
दरअसल, शनिवार को चिनहट में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक बंद करके बैंक के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। रविवार को बैंक की छुट्टी होने के चलते इस बात की जानकारी सुबह में किसी को नहीं हो सकी। दोपहर में बैंक के बगल का एक दुकानदार बैंक के पीछे गया था।
बैंक के पीछे जाने के बाद उसने देखा कि बैंक की दीवार को काटा गया है। इसके बाद दुकानदार द्वारा बैंक के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद चिनहट थाने की पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची।
बैंक का अलार्म सिस्टम था खराब
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बैंक का अलार्म सिस्टम पहले से ही खराब बताया जा रहा है। इसके अलावा बैंक की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं था। ऐसे में चोरों द्वारा आसानी से घटना को अंजाम दिया गया।
इस बारे में डीसीपी लखनऊ ईस्ट ने जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंक में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने कहा कि चार लोग दीवार काट कर बैंक में दाखिल हुए थे।
सीसीटीवी फुटेज में चार चोर दिखाई दे रहे हैं। बैंक में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कुछ लाकर को तोड़कर उसमें रखें सामान उठा ले गए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 12 लाख कैस सुरक्षित है।
घटना के खुलासे के लिए 6 पुलिस टीमें और क्राइम टीम लगाई गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आए अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications