यूपी में फ्री लैपटॉप पाने के लिए अब छात्रों को करना होगा टॉप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की लैपटॉप वितरण योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने एक बार फिर से इस योजना को शुरु करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार इस योजना के तहत लैपटॉप पाने के लिए आपको कुछ खास करना होगा।

2 अक्टूबर से नोएडा से लखनऊ का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में

Now toppers of Hindi, urdu and sanskrit in 12th class will get laptop in UP

अखिलेश सरकार ने उर्दू, हिंदी और संस्कृत के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया है। यूपी बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के उन छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा जिन्होंने उपरोक्त विषयों में बेहतर अंक हासिल किये हैं।

छात्रों को इस विशेष योजना के तहत लैपटॉप दिेये जाने के लिए राज्य सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार अब 10 फीसदी लैपटॉप मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे के तहत वितरित किये जायेंगे। हर जिले में एक उर्दू, हिंदी और संस्कृत में टॉप करने वाले इंटरमीडिएट छात्र को लैपटॉप दिया जाएगा।

अखिलेश सरकार की इस घोषणा के बाद 75 जिलों में उर्दू, हिंदी, संस्कृत भाषा के कुल 225 छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार ने लैपटॉप वितरण की घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले की थी। इस योजना के तहत उन सभी छात्रों को लैपटॉप दिया जाता था जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की हो। लेकिन पिछले दो सालों से यह योजना बंद कर दी गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+