Lucknow: नर्स के हाथ से फिसलकर नवजात की मौत, मां से कहा- मृत पैदा हुआ बच्चा, ऐसे सामने आई हकीकत

लखनऊ, 26 अप्रैल: लखनऊ में चिनहट स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। मामले को छिपाने के लिए अस्पताल के लोगों ने कहा कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। लेकिन महिला के परिजनों की सजगता से सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

newborn baby lost life due to negligence of nurse in lucknow

महिला ने बेटे को दिया था जन्म

चिनहट के जुग्गौर निवासी जीवन राजपूत ने अपनी गर्भवती पत्नी पूनम राजपूत को 19 अप्रैल को मल्हौर स्थित सेंटर फ़ॉर न्यू हेल्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रात 10 से 11 बजे के बीच पूनम ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी तब हुई जब पूनम लेबर रूम में चीखने-चिल्लाने लगी। बाहर खड़े पति और अन्य परिजनों ने रूम में जाने की कोशिश की तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और धक्का-मुक्की होने लगी। किसी तरीके से परिजन अंदर दाखिल हुए तो पूनम ने अपने पति को बताया कि बच्चा स्वस्थ और सही सलामत पैदा हुआ था, लेकिन वहां मौजूद नर्स ने उसे एक हाथ से पकड़ा हुआ था और लापरवाही के कारण बच्चा हाथ से गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

अस्पताल स्टाफ ने कहा - मृत पैदा हुआ था बच्चा

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत को दबाने के लिए अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने झूठी कहानी बनाई और बताया कि बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। परिजनों ने इस मामले की शिकायत चिनहट थाने में दर्ज कराई थ्ी। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की गिरकर मौत हुई है, क्योंकि उसके सिर में चोट के निशान पाए गए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चिनहट पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि, धारा 304 ए(A) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+