काश.. क्वीन विक्टोरिया से ज्यादा नसीब वाली मेरी भैंसों का नसीब मुझे नसीब हो: आजम खां

आजम खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी भैंसों का नसीब उनसे भी ज्यादा बुलंद है और ईश्वर करें कि उनका नसीब उनकी भैसें की तरह हो जाए। आजम खान ने मीडिया द्वारा उनकी भैंसों की दिखाई गई खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने जब टीवी देखा तो पाया कि वो सबसे पीछे हैं और उनकी भैंसों और गोबर की खबरें उनसे ज्यादा छाई हुई हैं। आजम ने कहा कि काश मेरा नसीब भी मेरी भैंसों के जैसा होता।
बड़बोले आजम के बोल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी भैंसों की तुलना ब्रिटेन की महरानी से करते हुए कहा कि उनकी भैंस तो ब्रिटेन की महारानी से भी ज्यादा मशहूर है। कास बात ये कि आजम खान ने जब ये बयान दिया तो यूपी के राज्यपाल बीएल जोशी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications