यूपी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनीं मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उरुशा राना को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उरुशा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। उरुशा ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रही है।

munawwar rana daughter urusha rana became vice president of up women congress

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राना को पत्र लिखकर मनोनयन की जानकारी दी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि लाकडाउन में उरुशा राना की कार्यशैली अच्छी रही है। इन्होंने श्रमिकों और खासतौर पर महिलाओं के लिए अलग हट कर काम किए हैं। इसे देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

फौजिया राणा भी हो चुकी हैं कांग्रेस में शामिल

इससे पहले मुनव्वर राणा की एक और बेटी फौजिया राना भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। महिला समिति की अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राना को पदभार ग्रहण करवाया। कांग्रेस मुख्यालय में वह अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए पहले खुद के घर से शुरुआत करनी होगी, फिर समाज में महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+