कांग्रेस-भाजपा से ऊब चुके हैं लोग, थर्ड फ्रंट की बनेगी सरकार: मुलायम
लखनऊ।
5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारिखों का एलान हो चुका है। विधानसभा का सेमीफाइनल खत्म होते ही लोकसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के फाइनल से पहले ही तीसरे मोर्चे की सरकार की संभावनाओं को जोर मिलता जा रहा है। मुलायम सिंह यादव गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकार की सिफारिशें कर रहे है। छर्ड फ्रंट का राग आलाप रहे मुलायम ने कहा है कि लोग कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुके है। जनता इसबार तीसरे मोर्चे की सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सपा के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, कार्यकर्ताओं को इनसे सतर्क रहकर अपनी पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती से जिताना है। id="toptextpromo">उन्होंने
कहा कि एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों को संसद पहुंचाना होगा, क्योंकि केंद्र में जो सरकार बनेगी उसमें सपा की केंद्रीय भूमिका होगी और तभी समाजवादी पार्टी की नीतियां केंद्र में लागू की जा सकेंगी। मुलायम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं- गरीब विरोधी और पूंजीपरस्त। जनता इन्हें नकारने का मन बना चुकी है। कांग्रेस-भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है। जनता अब इनसे ऊबकर तीसरा विकल्प चाहती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों को गंभीरता से लें। समाजवादी पार्टी सरकार ने विकास के जो काम किए हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाएं। यादव ने कहा कि आज के हालात में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस बदलाव नहीं चाहती है। उसके जनविरोधी कामों और घोटालों से उसका फिर सरकार में आना संभव नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications