मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, बेचैनी की शिकायत
लखनऊ, 01 जुलाई: समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को बेचैनी की शिकायत थी। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंंह यादव की जांच कर रही है। अस्पताल में उनके सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं। बता दें, मुलायम सिंह यादव की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की तबीयत दो दिन से खराब चल रही है। गुरुवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम को बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। अस्पताल में उनके सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
बता दें, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पहले भी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है। अब वह राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। मुलायम खुद भी अक्सर सपा कार्यालय जाते हैं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications