आजम के जहरीले बोल, कहा खून के दरिया में खड़े हैं मोदी

उन्होंने कहा कि देशभर के मुस्लिम चिंतित हैं। आजम खान ने मुजफ्फरनगर दंगों पर बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर और गुजरात के दंगों में फर्क सिर्फ इतना है कि एक जगह राज्य सरकार दंगे रोकने में असफल रही, तो दूसरी जगह दंगे राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित थे। आजम खान ने गुजरात दंगों में एसआईटी द्वारा मोदी को दिए गए क्लीन चिट पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईटी की ओर से मोदी को दी गई क्लीन चिट अंतिम सत्य नहीं है।
आजम जहां मोदी पर हमला करते नजर आए तो वहीं उन्होंने करगिल में शहीद हुए सौनिकों पर दिए अपने बयान पर बचाव की मुद्रा नजर आए। आजम खान ने अपने विवादित बयान का बचाव करते हुए कहा कि मुस्लिम सैनिकों की बहादुरी की वजह से करगिल जंग में फतह मिली थी. उनका कहना है, 'हमारा मकसद मुस्लिम समाज द्वारा देश के लिए किए गए त्याग के प्रति मुल्क का ध्यान आकर्षित करना था।


Click it and Unblock the Notifications
