उत्तर प्रदेश में जंगलराज, किशोरी को आम तोड़ने की वजह से जिंदा जलाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए खुला मैदान बन गया है जहां जो चाहे वो किसी की भी सरेआम हत्या कर सकता है और प्रशासन मूक दर्शक बने सब देखता रहता है। फतेहपुर जिले में एक किशोरी को सिर्फ आम तोड़ने की वजड से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया।

फतेहपुर जिले में जब किशोरी ने पेड़ से आम तोड़ा तो उसके पड़ोसी ने अपने पति और मित्रों संग मिलकर इस बच्ची पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। फतेहपुर के गाजीपुर थाना खेसहन गांव की इस घटना को अंजाम रमेश और उसकी पत्नी ने दिया है।
शिवभूषण नाम के व्यक्ति की बेटी कोमल ने गलती से रमेश के बाग से आम तोड़ लिया था जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। वहीं जब कोमल घर में अकेली थी तो उसे रमेश ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं इलाके के एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि आरोपी रमेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications