फिर जहर बना मिड डे मील, कढ़ी चावल खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। प्राथमिक विद्यालयों में तमाम कोशिशों के बाद भी मिड डे मील की गुणवत्ता में कोई सुधार आने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चिनहट स्थित जुग्गौर प्राइमरी स्कूल में कढ़ी-चावल खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गये हैं।
दरअसल बुधवार को सुबह जब छात्रों को खाने में कढ़ी-चावल परोसा गया तो उसे खाने के बाद अचानक 50 से अधिक बच्चों को उल्दी-दस्त आने लगे। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चों की तबियत खराब होने के बाद बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वह प्रदर्शन करने सड़क पर उतर आये हैं। यूपी में मिड डे मील में शिकायत का यह कोई पहला मामला नहीं है।
इससे पहले भी खाने में कीड़, छिपकली मिलने की खबरें आती रही हैं। हाल ही में मिड डे मील में फ्लेवर्ड दूध पीने से राजधानी में 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गये थे। लेकिन इस तमाम घटनाओं के बाद प्रशासन की आंखें खुलने का नाम नहीं ले रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications