मिलिये लखनऊ के रीयल हीरो विशाल सिंह से
लखनऊ। गरीबों की मदद के लिए कई बड़े-बड़े दावे और बातें यूं तो आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन समाज के कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन वाद-विवाद से दूर जमीनी स्तर पर गरीबों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में गरीबों की निस्वार्थ सेवा में एक संस्था लगी है जो हर रोज गरीब और जरूरतमंद लोगों को पेटभर खाना मुहैया कराती है। विजयश्री फाउंडेशन के नाम से लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रही यह संस्था हर रोज गरीब मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त में खाना मुहैया कराती है। संस्था को चलाने वाले विशाल सिंह बताते है कि इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक व्यक्ति मुहैया कराया है जिसे हम 200 टोकन देते हैं जो उन गरीब मरीजों के तीमारदारों को मुहैया कराता है जिनके पास खाना खाने का पैसा नहीं होता है।
इस पूरे प्रबंध में हर रोज 10 हजार रूपए का खर्चा आता है। इस लिहाज से हर महीने तकरीबन 3 लाख रुपए का खर्च आता है। लेकिन इस सेवा से उन लोगों सबसे ज्यादा मदद मिलती है जो अपने मरीजों को इलाज कराने आते हैं और इस मुसीबत के समय वह आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से वह भूखे रहते थे। विशाल बताते हैं कि उन्होंने जीवन में बहुत ही खराब समय भी देखा। वह कहते हैं कि एक ऐसा भी दौर था जब वह होटल में प्लेट धोते थे और भूख क्या होती है उसे वह बेहतर समझते हैं।
विशाल इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और हर महीने 1000 लोगों को मुफ्त में खाना खिलाना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक रूप से अधिक मदद नहीं मिलने की वजह से वह इस बढ़ा नहीं पा रहे हैं। हालांकि विशाल इस बात से आश्वस्त हैं कि इस मुहिम को वह कभी भी खत्म नहीं करेंगे और धीरे-धीरे इस अलख को पूरे देश में जगाने का प्रयास करेंगे।
विशाल का मानना है कि बड़े-बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों को अमीर बनाने से बेहतर है लोग ऐसी मुहिम के लिए आगे आये और गरीब लोगों की मदद करें तो वह समाज और गरीबों की सच्ची सेवा होगी। अगर आप भी विशाल सिंह की इस मुहिम को मदद देना चाहते हैं तो आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। विशाल सिंह का फोन नंबर है- 9935888887

हर रोज मिलता है 200 लोगों को खाना
यहां हर रोज 200 मरीजों के तीमारदारों को खाना मुफ्त में खिलाया जाता है।

तीन महीने पहले शुरु हुआ यह अभियान
विशाल सिंह ने इस मुहिम को 3 महीने पहले शुरु किया है और वह इसे आने वाले लंबे समय तक चलाना चाहते हैं।

खाने से पहले भगवान को लगता है भोग
विशाल सिंह खाना बांटने से पहले इस भगवान को भोग लगाता हैं, उनका मानना है कि यह सब उपर वाले की कृपा से ही संभव है।

साफ-सफाई का रखा जाता है विशेष ध्यान
लोगों को फ्री में खाना खिलाना ही सिर्फ इस संस्था का लक्ष्य नहीं है बल्कि साफ-सफाई का भी रखा जाता है विशेष ध्यान।

8 लोगों को स्टाफ संभालता है इसे
इस पूरे मिशन में 8 लोगों को स्टॉफ लगा है जिसपर हर महीने 75 हजार रूपए का व्यय आता है।

विशाल सिंह खुद भी बांटते हैं खाना
विशाल सिंह खुद लोगों को निस्वार्थ भाव से खाना बांटते हैं।

डाक्टर चुनते हैं गरीब लोगों को किसे खाना बांटा जाए
200 कूपन डॉक्टरों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में बांटा जाता है। डॉक्टर ही गरीब लोगों को चिन्हित करके उन्हें मुफ्त में खाने का टोकन बांटते हैं।

हर महीने आता है 3 लाख का व्यय
इस सेवाभाव में हर महीने तकरीबन 3 लाख रुपए का खर्च आता है।

1000 लोगों को खाना खिलाने का लक्ष्य
प्रसादम नाम से मुफ्त में खाना बांटने वाले विशाल हर महीने 1000 लोगों को खाना खिलाना चाहते हैं।

आप भी कर सकते हैं मदद
मुफ्त में गरीब तीमारदारों को खाना खिलाने वाली संस्था की आप भी मदद कर सकते हैं। आप विशाल सिंह को उनके फोन नंबर 9935888887 पर संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications