बसपा नेताओं के सपा में शामिल होने पर मायावती बोलीं- झूठी तसल्ली के अलावा कुछ नहीं

लखनऊ, 03 अक्टूबर: बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि इससे इनकी पार्टी का कुनबा व जनाधार बढ़ने वाला नहीं है। यह केवल खुद को झूठी तसल्ली देने व अपनी पार्टी से संभावित भगदड़ को रोकने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। बता दें, रविवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कई प्रदेशों के प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्य ग्रहण कर ली है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

Mayawati reaction on BSP leaders joining Samajwadi party

पूर्व विधायक अजीम भाई भी सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो शेयर कर जानकारी दी गई कि बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह एडवोकेट आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वीर सिंह के अलावा फिरोजाबाद के पूर्व विधायक अजीम भाई भी सपा में शामिल हो गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ''दूसरी पार्टियों के स्वार्थी, टिकटार्थी व निष्कासित लोगों को सपा में शामिल कराने से इनकी पार्टी का कुनबा व जनाधार आदि बढ़ने वाला नहीं है। यह केवल खुद को झूठी तसल्ली देने व अपनी पार्टी से संभावित भगदड़ को रोकने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं, जनता यह सब खूब समझती है।''

मायावती ने कहा कि अगर सपा दूसरी पार्टियों के ऐसे लोगों को पार्टी में लेगी तो निश्चय ही टिकट की लाइन में खड़े इनके बहुत लोग भी दूसरी पार्टियों में जाने की राह जरूर तलाशेंगे, जिससे इनका कुनबा व पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं बल्कि हानि ही ज्यादा होगी, किन्तु कुछ अपनी आदत से मजबूर होते हैं। इसके अलावा, मीडिया द्वारा भी इन खबरों को जिस प्रकार से बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है उससे बीएसपी का महत्त्व कम होने के बजाय बढ़ ही रहा है कि जब इनके ऐसे लोगों का इतना महत्त्व है तो फिर यकीनन बीएसपी नेताओं व उम्मीदवारों आदि का पार्टी के बल पर जमीन पर कितना अधिक दम होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+