किसान महापंचायत में भाईचारे वाले नारे का समर्थन करते हुए मायावती ने BJP-SP पर बोला हमला, कही ये बात

लखनऊ, 06 सितंबर: बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत और किसान नेता राकेश टिकैत के भाईचारे वाले नारे 'आल्लाहु अकबर और हर-हर महादेव' का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी और भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि महापंचायत में हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए भी प्रयास अति-सराहनीय। इससे 2013 में सपा सरकार में हुए भीषण दंगों के गहरे जख्मों को भरने में थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन यह बहुतों को असहज भी करेगी। मायावती ने आगे कहा कि किसान देश की शान हैं और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के लिए मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए नारों से भाजपा की नफरत से बोयी हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखने लगी है तथा मुजफ्फरनगर ने कांग्रेस व सपा के दंगा-युक्त शासन की भी याद लोगों के मन में ताजा कर दी है।

mayawati praises rakesh tikait slogan of allahu akbar har har mahadev at kisan mahapanchyat

तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं किसान

किसान पिछले साल नवंबर से केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। केंद्र इसके लिए राजी नहीं है। केंद्र और किसान प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लंबे समय से वार्ता भी नहीं हुई है। इस बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने की।

27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान

राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मंच से किसान नेताओं ने ऐलान किया कि वे यूपी, उत्तराखंड और अन्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध करेंगे। इसके साथ ही फैसला हुआ है कि यूपी में गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, कानपुर समेत सभी मंडलों में भी महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसान नेताओं ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान भी किया है। ट्रेनें और बसें भी रोकी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+