4 बंगले, 13 करोड़ रुपए, 18.5 किलोग्राम चांदी है मायावती के पास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दलित की संपत्ति और उनके हालात भले ही बद से बदतर हुए हों लेकिन दलित वोटों की अग्रणी राजनीति में बसपा सुप्रीमों की संपत्ति पर अगर नजर डालें तो वह दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ोत्तरी हो रही है।
यूपी में 'बहनजी' की वापसी, सपा-भाजपा के किले होंगे ध्वस्त: सर्वे
मायावती की संपत्ति पर अगर पिछले विधानसभा चुनाव के संपत्ति के आंकड़ों और 2012 की संपत्ति के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

करोड़ो की संपत्ति की बनी मालकिन
वर्ष 2007 में मायावती की संपत्ति 52 करोड़ रुपए थी जोकि बढ़कर 2012 में 111 करोड़ रुपए हो गयी है।

2007 में राज्यसभा की सदस्यता के नामांकन के समय हुआ खुलासा
हलफनामें के अनुसार उस वक्त उनके बैंक खाते में 13.73 करोड़ रुपए थे, इसके अलावा उनके पास कुल 10.20 लाख रुपए थे।

95 लाख रुपए के जवाहरात
मायावती के पास 2007 में 34 ग्राम सोना और 380 कैरेट हीरे थे।

18 किलोग्राम चांदी है
18.5 किलो चांदी का सेट और 15 लाख के घरेलू सज्जा के जवाहरात।

रिवाल्वर थी पर गाड़ी नहीं
5.5 हजार रुपए का रिवाल्वर तो था मायावती के पास 2007 में लेकिन गाड़ी नहीं थी।

2004 में नहीं था घर
2004 में मायावती के पास लखनऊ में घर नहीं था जबकि दिल्ली में एक था।

अब हैं चार घर
अब मायावती के पास दिल्ली और लखनऊ में कुल मिलाकर 96 करोड़ के चार घर अचल संपत्ति है। कनॉट प्लेस में दो फ्लैट व 19 करोड़ रुपए के दो व्यावसायिक इमारत है।

करोड़ो रुपए के घर
दिल्ली में 62 करोड़ और लखनऊ में 16 करोड़ रुपए के घर हैं।

13.95 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस
2012 में मायावती के बैंक में 13.95 करोड़ रुपए हैं जबकि 2004 में यह 9.68 करोड़ रुपए थे।

करोडपति मायावती पर कर्ज भी है
मायावती के उपर 88 लाख रुपए का कर्ज भी है।

अब मायावती के पास एक किलो से भी ज्यादा सोना है
2012 के हलफनामे के अनुसार मायावती के पास 1034 ग्राम सोना और 380 रत्ती हीरा है।












Click it and Unblock the Notifications