शिक्षकों की मौत पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा, कहा- सही जांच न होने से आश्रितों को नहीं मिल रही मदद
शिक्षकों की मौत पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा, कहा- सही जांच न होने से आश्रितों को नहीं मिल रही मदद
लखनऊ, मई 20: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुई शिक्षकों की मौत के मामले को लेकर विपक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी की तरफ से इस पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया है। दरअसल, शिक्षक कर्मचारी संघ ने दावा किया था कि कोरोना संक्रमण के दौरान कराए गए पंचायत चुनाव की वजह से 1621 शिक्षकों की मौत हुई है। हालांकि, बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से दावा किया गया है कि यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान सिर्फ तीन शिक्षकों की कोरोना से मौत हुई है।
Recommended Video

सही जांच न होने से नहीं मिली उचित मदद: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई शिक्षकों की मौत मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश भर में कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित खासकर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाकाल के दौरान हो रही बीमारी व मृत्यू आदि के सम्बंध में सरकारों की घोर अनदेखी व उपेक्षा की खबरें अति-दुःखद। उनकी सुरक्षा आदि के बारे में सरकारों को पूरी तरह से गंभीर होने की सख्त जरूरत। इसी प्रकार, यूपी में पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभाने वाले शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मौत की शिकायतें आम हो रही हैं, लेकिन इनकी सही जांच न होने के कारण इन्हें उचित सरकारी मदद भी नहीं मिल पा रही है, जो घोर अनुचित। सरकार इस पर तुरन्त ध्यान दे।'
'दुख बांटने के बजाय बीजेपी उनके जख्मों को और कुरेद रही है'
वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'पंचायत चुनाव में अपनी बदइंतजामी से हजारों शिक्षकों को बेमौत मारने वाली हत्यारी भाजपा सरकार अब शोकाकुल परिवारों का दुख बांटने के बजाय उनके जख्मों को और कुरेद रही है! महाझूठी भाजपा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में सिर्फ 3 शिक्षकों की कोरोना से मृत्यु होने की बात कहना अमानवीय है! कोर्ट की निगरानी में सभी मृतक शिक्षकों की गिनती करा प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दे सरकार।'
शिक्षकों की मृत्यु के बाद सरकार छीन रही उनका सम्मान: प्रियंका गांधी
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर मृत्यु के बाद शिक्षकों का सम्मान छीने ने का गंभीर आरोप लगाया था। प्रियंका गांधी ने बुधवार (19 मई) को ट्वीट करते हुए लिखा, 'पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए मारे गए 1621 शिक्षकों की उप्र शिक्षक संघ द्वारा जारी लिस्ट को संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र 3 बता रही है। शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है।'
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications