दलित सर्वेश समेत यूपी में हुई हत्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार से की यह मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ और हाल में हुई हत्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट करते हुए मैनपुरी में दलित युवक की हत्या, शाहजहांपुर, महाराजगंज, बरेली की घटनाओं का हवाला देता हुए दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यूपी में बढ़ते कानून-व्यवस्था के मामलें सरकारी दावों की पोल खोलती हैं।

मायावती ने हत्याओं पर जताया दुख

मायावती ने हत्याओं पर जताया दुख

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए। ट्विट करते हुए मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'यूपी में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद।'

कानून-व्यवस्था ने खोली सरकार के दावों की पोल: मायावती

मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनायें कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह मांग।'

अखिलेश ने भी किया ट्वीट

अखिलेश ने भी किया ट्वीट

इससे पहले सोमनार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में सत्ताधारी दल की छत्रछाया में पनप रहे एक आनुषंगिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा, आत्मनिर्भर होने के लिए कचौड़ी का ठेला लगाने वाले, दलित युवक की मार-मार कर हत्या करने की ख़बर आई है। घोर निंदनीय! नामजद अपराधियों की तुरंत गिरफ़्तारी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+