कोटा में 100 बच्चों की मौत पर बोलीं मायावती, गहलोत को हटाकर किसी और को सीएम बनाए कांग्रेस

लखनऊ। राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने गहलोत सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत का मासूमों की मौत पर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक है।' इससे पहले बसपा प्रमुख ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, 'उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना।'

कमियों को छुपाने के लिए दे रहे हैं ऐसे बयान

मायावती शुक्राव को दो ट्वीट किए है। ट्वीट में बसपा प्रमुख ने लिखा, ' राजस्थान की कांग्रेस सरकार के सीएम गहलोत का, कोटा में लगभग 100 मासूम बच्चों की हुई मौत पर, अपनी कमियों को छिपाने के लिए आएदिन चोरी व ऊपर से सीनाजोरी वाले अर्थात् गैर-जिम्मेवारान् व असंवेदनशील तथा अब राजनैतिक बयानबाजी करना, यह अति शर्मनाक व निन्दनीय।'

Recommended Video

    Kota में Children की Death पर आरोपों की सियासत, Gehlot सरकार पर भड़कीं Mayawati |वनइंडिया हिंदी

    किसी और को सीएम बनाए कांग्रेस

    उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि, 'ऐसे में कांग्रेस का लगभग 100 माओं की कोख उजड़ जाने पर केवल अपनी नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहाँ अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिये। तो यह बेहतर होगा। वरना वहाँ और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।'

    सीएए से ध्यान हटाने के लिए कोटा के मुद्दे को उठाया जा रहा- सीएम गहलोत

    सीएए से ध्यान हटाने के लिए कोटा के मुद्दे को उठाया जा रहा- सीएम गहलोत

    दरअसल, कोटा के जेके लोन अस्पताल में 100 बच्चों की मौत के बाद अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है। वहीं, गुरुवार को राज्य के सीएम अशोक गहलोत का भी बयान आया। कोटा में बच्चों की मौत मामले पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+