पिता ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। Video: इस बाल-विवाह ने खोले करोड़ों लोगों की आंख इसलिए Must Watch

murder

एचओडी की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने आत्महत्या की

श्रावस्ती के इकौना इलाके के महदेइया गांव में सियाराम मिश्रा ने अपने बच्चों को अपने पास बुलाया और पास रखी कुल्हाड़ी से तीनों बच्चों को काट डाला। सियाराम ने राजन, शालिनी और मोनी जिसकी उम्र सिर्फ 4 साल थी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

शोहदों ने बोला मेरी तरफ देखो, नहीं देखा तो मार दी गोली

राजन की उम्र सिर्फ 10 साल जबकि शालिनी की उम्र 8 साल की थी। जिस वक्त दुर्दांत पिता ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त बच्चों की मां अपने छह महीने के बच्चे के साथ मायके गयी हुई थी। Audio- गैंगरेप पीड़िता से दरोगा जी बोले 15-20 हजार रुपए लेकर आओ

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त है। वहीं मामला की जांच चल रही है।

वहीं आगरा के सिकंदरा इलाके में एक महिला ने अपने दो बच्चों आशु जिसकी उम्र दो साल और एक साल की बेटी शानू का गला दबाकर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

महिला जिसका नाम श्रुति है वह जहर खाने के बाद घर की छत से कूद गयी। महिला को पासेक अस्पताल में पड़ोसियों ने भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार महिला को अपने पति के दूसरी महिला के साथ संबंध के शक के चलते काफी परेशान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+