शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति, पत्नी ने किया विरोध तो दिया तीन तलाक

लखनऊ। तीन तलाक को लेकर भले ही कानून बन गया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मथुरा, फिरोजाबाद जिले में तीन तलाक का मामला सामने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने और अप्राकृतिक संबंध न बनाने के चलते तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह थाने के चक्कर लगा-लगाकर थक गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीकेटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। मामला मेडिएशन सेंटर में जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मामला बीकेटी थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता नुसरत पुत्री बहाब अली (दोनों नाम काल्पनिक) ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पीड़िता का 26 जुलाई 2017 को मुस्लिम धर्म के अनुसार मैताब हुसैन पुत्र बाबू अली निवासी पक्का कटरा कोतवाली विसवां सीतापुर के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता के घरवालों ने अपनी है​सियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है शादी के कुछ दिन बाद पीड़िता का पति शराब पीकर रात में पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसको लात घूसों से मारने पीटने लगा। इतना ही नहीं आरोपी गला दबाकर हत्या करने और बाल पकड़कर मिट्टी का तेल डालकर जला देने की धमकी भी दी।

सास से की शिकायत तो मिली धमकी

सास से की शिकायत तो मिली धमकी

आरोपी पति पीड़िता का शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीड़िता ने अप्राकृतिक संबंध के बारे में ननद और सास को बताया तो उन्होंने भी चुप रहने की धमकी दी। कहा कि चुप नहीं रहती हो तो समझ लो तुम्हारी जान मेरा बेटा ले लेगा। यह धमकी देते हुए उन लोगों ने कहा कि तुम्हारे बाप ने दहेज जो दिया है, उससे कुछ होने वाला नहीं है। यदि दहेज में मोटरसाइकिल व 50 हजार नहीं दोगी तो हमारा लड़का सब कुछ करेगा। नहीं तो तीन तलाक दे देगा।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कार्रवाई की तो तुम्हें जलाकर मार दूंगा। इसके बाद तीन तलाक देकर पीड़िता का उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह थाने के चक्कर लगा रही है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रभारी निरीक्षक बीकेटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। मामला मेडिएशन सेंटर में जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+