मामूली विवाद में 1 साल की बच्ची और पत्नी को जिंदा जलाया

लखनऊ। क्या कभी आपने सोचा है कि महज मामूली से विवाद के चलते कोई युवक अपनी एक साल की मासूम बेटी और पत्नी को जिंदा जलाकर मार देता है। लेकिन यूपी के इटावा में ऐसी ही घटना सामने आयी है।

fire

दरअसल पत्नि के साथ घर में हुई मामूल बहस की वजह से युवक ने अपनी पत्नि और मासूम बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। युवक के इस कुकृत्य में उसके मां-बाप ने भी पूरा साथ दिया।

लेकिन जब गांव के लोगों को इस बात की भनक लगी तो इस बात की पुलिस को सूचना दी गयी। यही नहीं इस बात की जानकारी जब युवती के भाई को हुई तो उसने भी पुलिस से इस मामले की जांच की जाए।

वहीं जब पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची तो सारे आरोपी इससे पहले ही फरार हो चुके थे। यही नहीं परिवार वालों ने युवती और बच्चे के शव को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी।

इटावा के गांव शिवरामपुर में रहने वाले रामस्वरूप ने अपनी भतीजी रीना की शादी 17 जून 2009 को कृपालपुरा निवासी दीवान सिंह पुत्र धर्मवीर के साथ विवाह किया था। शादी के बाद से ही रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+