यूपी चुनाव : अखिलेश के साथ मंच से फुटबॉल फेंककर ममता बोलीं- खेला होबे, देखिए VIDEO
लखनऊ, 8 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ममता ने मंच पर खड़े होकर उन्होंने नीचे खड़े सपा कार्यकर्ताओं की तरफ फुटबॉल उछालते हुए कहा कि खेला होबे। ममता बनर्जी ने दावा किया कि अखिलेश यादव की पार्टी यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हिंदुस्तान के लिए खतरा है।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने की समाजवादी पार्टी की जीत और भाजपा को हराने की अपील
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आएं... मैं 3 मार्च को वाराणसी भी जाऊंगी।'' उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना, उन्नाव की घटना और कोविड के दौरान उत्तर प्रदेश में गंगा में फेंके गए शवों के लिए जिम्मेदार लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
योगी जी को यूपी की जनता से माफी मांगनी चाहिए: ममता
ममता बनर्जी ने पूछा, योगी जी, जब ये हो रहा था तब आप कहां थे? योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी, लेकिन वे ममता दीदी को हरा नहीं पाए। अखिलेश ने पीएम मोदी के बिजनौर दौरे के रद्द होने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कोलकाता से लखनऊ आई हैं, लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications