यूपी में पुरुष दर्जी ने ली महिला कांस्टेबलों की नाप, मचा बवाल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए आई महिला कांस्टेबलों की वर्दी का नाम पुरुष दर्जी से करा दिया गया जिसके बाद से बवाल शुरु हो गया है। आपको बता दें कि बीते 15 मई से बुलंदशहर पुलिस लाइन में महिला और पुरुष कांस्टेबलों को ट्रेनिंग चल रही है।
शर्मनाक वीडियो: पुरुष सिपाही कर रहा था महिलाओं का फिजिकल टेस्ट

तस्वीर सामने आने के बाद से दर्जी भी फरार है। हालांकि नियमानुसार सरकार की तरफ से भर्ती कांस्टेबलों को पहली वर्दी बनवाने के लिए नगद राशि दी जाती है और कांस्टेबल कहीं भी वर्दी बनवा सकते हैं। अब सवाल यह है कि पुलिस लाइन के अन्दर महिला कांस्टेबलों की वर्दी का नाप लेने के लिए पुरूष दर्जी कैसे पहुंचा? आखिर बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारियों ने पुरूष दर्जी को महिला कांस्टेबलो का नाप लेने कैसे दिया?












Click it and Unblock the Notifications