हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हरदोई। यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पातल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गलत दिशा में गाड़ी चलाने की वजह से हुआ हादसा
यह सड़क हादसा हरदोई के शाहाबाद के गांव ककरघटा के पास हुआ, जहां उल्टी दिशा में आ रही वैगन आर कार टैंकर से टकरा गई। आमने सामने से भिड़ंत होने की वजह से यह टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
एक ही परिवार के हैं सभी सदस्य
मरने वाले सभी सदस्य एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो पीलीभीत से कन्नौज में दरगाह में जियारत के लिए जा रहे थे। इस हादसे में मोहम्मद आरिफ (45), परवेज खां (35), राजू (25), दानिश (22) व परवेज खान के बेटे जिसकी उम्र महज 10 वर्ष थी की भी मौत हो गयी।
वहीं घायल तस्लीम को लखनऊ के जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में जांच शुरु हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications