पानी में डूबा महोबा का जिला अस्पताल, प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी गुरुवार को महोबा जिला सरकारी अस्पताल का वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है।' दरअसल, महोबा में बारिश के कारण जिला अस्पताल में पानी भर गया था, जिसकी वजह से मरीजों का काफी परेशान का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    UP: Mohoba Hospital में भरा पानी, Priyanka Gandhi का Yogi Governmnet पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    Mahoba district hospital water logging Priyanka Gandhi attacks Yogi government

    'वीडियो ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने साधा योगी सरकार पर निशाना'
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महोबा अस्पताल का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी। लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।'

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, महोबा जिले में हुई 1 घंटे की बारिश ने महोबा जिला अस्पताल की पोल खोल कर रख दी है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, कैंपस सहित महिला वार्ड भी पानी से भर गया। जिला अस्पताल में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। मरीज व तीमारदार या तो पलंग के ऊपर दिखाई दिए या फिर अपने कपड़े ऊपर किए आते-जाते दिखे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहां आपातकालीन सेवाएं दी जाती है, वहां पूरा तरह से पानी से भरा हुआ था।

    बारिश में भर जाता है पानी
    इतना ही नहीं, महिला वार्ड का और भी बुरा हाल था, जहां औरतें और बच्चे सभी पलंग के ऊपर बैठे हुए थे। मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रोहित सोनकर ने बताया कि बारिश में यहां चारों तरफ पानी भर जाता है, जिससे हमको इलाज़ करने में काफी दिक्कत होती है। परिसर में धूल मिट्टी और गंदगी आ जाती है, जिसे बाद में साफ करा दिया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+