'यह मकान बिकाऊ है' के लखनऊ में लगे पोस्टर, जानिए लोगों ने अपने घरों के बाहर क्यों लगाए

लखनऊ, जून 04: 'यह मकान बिकाऊ है' के पोस्टर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काला कांकर कॉलोनी के कई घरों पर लगे हुए हैं। जिन लोगों ने अपने घरों पर यह पोस्टर लगे है वो अवैध रुप से वहां रहने वाले अराजकतत्वों से परेशान है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे नाले पर अतिक्रमण कर अवैध बस्ती बसा ली। इतना ही नहीं, वो महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करते है और लोगों को धमकाते है। लोगों की दबंगई से माहौल इतना खराब हो गया है कि अब यहां रहना सुरक्षित नहीं है।

Lucknow: Several residents of Kala Kankar Colony in have put up posters to sell their house

लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस-प्रशासन व नगर निगम से लेकर आईजीआरएस पोर्टल तक पर की, लेकिन बेनतीजा रही। ऐसे में लोगों का कहना है कि अब मकान बेचने के अलावा उनके पास कोई रास्ता ही नहीं बचा है। मालूम हो कि महानगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके की काला कांकर कॉलोनी के पीछे नाला है। इस नाले पर अतिक्रमण करके करीब सवा सौ लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। कॉलोनी में रहने वाले रविशंकर गुप्ता का कहना है कि नाले पर ही मदरसा बना लिया गया है। अतिक्रमण सुरक्षित करने के इरादे से कुछ दिन पहले नाले पर ही मंदिर भी बनाने की कोशिश की गई थी।

कला कंकड़ कॉलोनी के जय अरोड़ा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'धीरे-धीरे बस्ती के लोगों ने कॉलोनी की सड़कों पर भी कब्ज़ा शुरू कर दिया है। वो शाम होते ही सड़कों और चौराहों पर घूमते रहते हैं। इतना ही नहीं, बस्ती के आवारा लड़के झुंड बना कर खड़े हो जाते हैं और आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को छेड़ते हैं। उन्हें देखकर अश्लील इशारे करते है। अगर कोई विरोध करता है तो वे बड़ी संख्या में आते हैं और यहां हंगामा करते हैं। अराजकता के चलते कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।

जय अरोड़ा ने कहा कि अतिक्रमण और अराजकता की शिकायत नगर निगम, लेसा, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और आईजीआरएस पोर्टल तक पर कई बार की जा चुकी है। पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वह कॉलोनी के लोगों को मुंह बंद रखने के लिए अराजकता फैलाकर डराते हैं। जय का कहना है कि कॉलोनी के दो-तीन परिवार पहले ही अपने घर बेच चुके हैं और कई लोगों ने मकान बेचकर यहां से जाने का मन बना लिया है। अब वह भी यहां नहीं रहेंगे। बुधवार को जय ने भी अपने मकान पर पोस्टर चस्पा कर दिया कि यह भवन बिकाऊ है।

क्या कहा डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने बताया कि काला कांकर कॉलोनी में पिछले दिनों नाले के किनारे चबूतरा बनाकर उस पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके चलते एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पीएसी तैनात की गई है। कॉलोनी के लोगों ने वहां अराजकता को लेकर कोई शिकायत ही नहीं की है। यदि इस तरह की कोई शिकायत आती है तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+