राज कुंद्रा के बाद अब गिरफ्तार हो सकती हैं शिल्पा शेट्टी और उनकी मां, जानिए क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ, 9 अगस्त: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है। मां-बेटी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। अब लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है, जबकि दूसरी टीम भी मुंबई पहुंचेगी और दोनों से पूछताछ की जाएगी। अगर मामले में शिल्पा और उनकी मां की भूमिका पाई जाती है तो दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Recommended Video

    Lucknow Police शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से करेगी पूछताछ, करोड़ों की ठगी का है मामला | वनइंडिया हिंदी
    वेलनेस सेंटर के नाम से ठगी करने का है आरोप

    वेलनेस सेंटर के नाम से ठगी करने का है आरोप

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आयोसिस वेलनेस सेंटर नाम से एक फिटनेस चेन भी चलाती हैं। शिल्पा शेट्टी इस कंपनी की चेयरमैन हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा डायरेक्टर हैं। आरोप है कि वेलनेस सेंटर की ब्रांच खोलने के नाम पर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने दो लोगों से करोड़ों रुपए लिए। रकम लेने के बाद भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना वादा पूरा नहीं किया कमिटमेंट पूरा नहीं किया। ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूछताछ के लिए शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को नोटिस भेजा जा चुका है।

    मुंबई रवाना होगी लखनऊ पुलिस

    मुंबई रवाना होगी लखनऊ पुलिस

    लखनऊ ईस्ट डीसीपी संजीव सुमन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बीबीडी चौकी प्रभारी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी से बातचीत के लिए आज मुंबई रवाना होंगे। मामले के हर एक पहलू की जांच की जाएगी। चूंकि मामला हाई प्रोफाइल है, इस वजह से पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जांच कर करेगी।

    पुलिस की गिरफ्त में हैं राज कुंद्रा

    पुलिस की गिरफ्त में हैं राज कुंद्रा

    बता दें, अश्लील फिल्मों के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस केस में हर छोटी-छोटी बारीकी पर ध्यान दे रही है। इस मामले में राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी बयान दर्ज किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+