Lucknow News: जानिए अयोध्या में बने निषादराज गुहा गेस्ट हाउस की क्या है खासियत

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान टेंट सिटी में निषादराज गुह्य गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया था। इस गेस्ट हाउस की अपनी कुछ खासियत भी है। दावा है कि नए बस स्टैंड के पास स्थित इस गेस्ट हाउस 500 कलाकारों के लिए आवास भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

निषादराज

मुख्यमंत्री ने सीता रसोई सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कलाकारों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, बिस्तर और अन्य आवश्यकताओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

विभिन्न राज्यों से आये लगभग 400 लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कलाकारों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद टेंट सिटी से हनुमान बाग तक रामोत्सव सांस्कृतिक कला यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री अयोध्या सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अमित चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+