जमीन में डूबे थे करोड़ रुपए, आर्थिक तंगी के कारण पत्नी-बेटी संग JE ने किया सुसाइड, मेज पर रखा मिला था केक
लखनऊ, 29 जुलाई: नलकूप विभाग में तैनत एक जूनियर इंजीनियर ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ 27 जुलाई को आत्महत्या कर ली। इस मामले हर रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, जेई ने सुसाइड से पहले घर के अंदर केक काटा था। दरअसल, पुलिस को तलाशी के दौरान घर के अंदर मेज पर केक पड़ा हुआ मिला था। पुलिस को आशंका है कि जेई ने केक के अंदर सल्फास की मिला दी होगी, जिसकों खाने से सभी की मौत हो गई। पुलिस ने केक को जांच के लिए लैब भेज है।

इतना ही नहीं, पुलिस के सामने यह बात भी आई है कि शैलेंद्र ने बख्शी का तालाब में 54 हजार वर्गफीट जमीन खरीदी थी जो विवादित निकली। इस विवादित जमीन में करोड़ों रुपये डूब गए थे। लगातार आर्थिक रूप से तंगी की तरफ जा रहे शैलेंद्र डिप्रेशन का शिकार हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि इसी कारण शैलेंद्र ने यह कदम उठाया हो। यह मामला लखनऊ के जानकीपुरम इलाके का है। जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार (42) सुल्तानपुर गांव के रहने वाले है। उन्होंने 27 जुलाई को अपनी पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मेज पर रखा था केक
तीनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। घर के अंदर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। पूरे घर की तलाशी के दौरान पुलिस को घर के अंदर मेज पर केक भी पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि जेई शैलेंद्र ने केक के अंदर सल्फास की गोलियां मिला दी होगी, जिसको खाते ही तीनों की मौत हो गई।
सुसाइड से पहले दोस्त को भी किया था फोन
शैलेंद्र ने सुसाइड करने से पहले अपने दोस्त को कॉल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन पर शैलेंद्र ने कहा था कि अब जी नहीं पाएंगे हम। जब तक वो कुछ समझ पाता, शैलेंद्र ने फोन काट दिया। हालांकि, शैलेंद्र के दोस्त ने 112 पर फोन करके पुलिस को भेजा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शैलेंद्र के दोस्त की मानें दो महीने पहले उनका व शैलेंद्र का परिवार केरल घूमने गया था। बताया कि शैलेंद्र अपने बेटे प्रशांत को अच्छा क्रिकेटर बनाना चाहता था। करीब 15 दिन पहले शैलेंद्र ने अपने बेटे का इंदौर की क्रिकेट अकादमी में दाखिला कराया था।
सुसाइड नोट में जमीन का था जिक्र
सुसाइट नोट में शैलेंद्र ने जमीन का जिक्र भी किया था। पुलिस की मानें तो शैलेंद्र ने 2014 में एक प्रॉपर्टी डीलर से बीकेटी में 54 हजार वर्गफीट जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री के बाद जब दाखिल खारिज कराने पहुंचा तो पता चला कि जमीन विवादित है। रजिस्ट्री दिखाकर मोबीन और नरेंद्र प्रताप को एग्रीमेंट किया। शैलेंद्र ने मोबीन से नौ लाख रुपये और नरेंद्र से 10 लाख रुपये लिए थे। लेकिन दोनों को रजिस्ट्री नहीं कर पा रहा था। वहीं, इस जमीने पर लोन कराने के नाम पर एक ने उनसे मोटी रकम हड़प ली। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications