लखनऊ: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लोग बनाते रहे वीडियो

लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, लेकिन उसे बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को अस्पातल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो उसने यह हमला अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

Lucknow News: Husband killed his wife in middle of the road

ये पूरा मामला लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर का है। यहां मूलरूप से सीतापुर निवासी मो. रफीक लखनऊ के मड़ियांव के गायत्रीनगर में परिवार के साथ रहता था। यहां वह सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, रफीक को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। रफीक अपनी पत्नी को गांव लेकर जाना चाहता था ताकि दूसरे युवक से वह मिल न पाए। इसका विरोध अफसाना कर रही थी।

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, पूछताछ में रफीक ने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना आज सुबह से ही लापता थी। उसने कई जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम को वह पास की गली में आती दिख गई। गुस्से रफीक ने सवाल किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर नाराज होकर रफीक ने अफसाना पर चाकू से हमला बोल दिया है। उसके पेट व सीने पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

खून से लथपथ अफसाना सड़क पर पड़ी तड़पती रही। उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाने के बजाए लोग वीडिया बनाते रहे। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अफसाना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया है। अफसाना के मायके सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही जो तहरीर दी जाएगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+