दो बेटे और एक बेटी...फिर भी सड़क पर लावारिस हालत में पुलिस को मिली वृद्ध मां, कोई नहीं रखना चाहता अपने पास
Lucknow News: अक्सर बुजुर्गों माता-पिता के साथ बच्चों द्वारा खराब व्यवहार की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। दरअसल, यहां 80 साल की एक बुजुर्ग मां के साथ उसके बच्चों ने ऐसा व्यवाहर किया, जिसे सुनकर आपका दिल भी दर्द से भर जाएगा।
80 साल की इस बुजुर्ग महिला ने भी कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उसके बच्चे उसके साथ ऐसा व्यवहार करेंगे। आजतक की खबर के मुताबिक, कृष्णा नगर पुलिस को 80 साल की वृद्ध महिला बारिश में भीगती हुई लावारिश हालत में सड़क पर बैठी मिली और वो काफी रो भी रही थी। जिसे पुलिसकर्मी अपने साथ ले आए और खाना खिलाया।

इतना ही नहीं, पुलिस ने बुजुर्ग महिला का इलाजा भी कराया और वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया। बता दें कि बुजुर्ग महिला कोई लावारिस नहीं है, उसके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन, कोई भी अपनी बुजुर्ग मां को अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते वो दर-दर भटकने को मजबूर थी।
ये पूरा मामला कृष्णा नगर क्षेत्र के अवध चौराहे का है। खबर के मुताबिक, 80 साल की बुजुर्ग महिला यहां बारिश में इधर-उधर भटक रही थी और काफी परेशान थी। इतना ही नहीं, वो लगातार रोए जा रही थी। बुजुर्ग महिला को परेशान और रोते हुए देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खुद मौके पर कृष्णनगर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पहुंचे और बुजुर्ग महिला को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आए। यहां पहले तो बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया, इसके बाद डॉक्टरों को दिखाया। इतना ही नहीं, महिला को कपड़े भी दिए। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की।
पूछताछ में बुजुर्ग ने जो कुछ बताया उसे सुन पुलिस भी दंग रह गए। खबर के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने अपना नाम रामबेटी मिश्रा बताया औऱ वह हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित खरजुरहा गांव की रहने वाली हैं। बुजुर्ग महिला की मानें तो उनके पति राम बहादुर मिश्रा का देहांत हो चुका है।
बुजुर्ग महिला के मुताबिक, उनके 2 बेटे प्रकाश मिश्रा और राहुल मिश्रा हैं और एक बेटी भी है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग महिला के मुताबिक, वह अपने दोनों बच्चों के साथ हरदोई में रहती थी। मगर अब उनके दोनों बच्चों ने उन्हें लावारिस छोड़ दिया और चले गए।
जब कृष्णानगर पुलिस ने हरदोई पुलिस से संपर्क कर छानबीन करवाई तो पता चला कि रामबेटी के दोनों बेटे पैतृक संपत्ति बेचकर कहीं जा चुके हैं। बेटों से संपर्क न होने पर पुलिस ने उनकी बेटी से बातचीत की, लेकिन उसने भी मां को साथ रखने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस ने बुजुर्ग महिला को वृद्ध आश्रम पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications