मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी लव स्टोरी, अब बेड में बंद मिला अंजू देवी का शव

मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी लव स्टोरी, अब बेड में बंद मिला अंजू देवी का शव

लखनऊ, 10 जुलाई: एक मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार..यूं खत्म हो जाएगा ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां अंजू देवी का शव उसके कमरे के अंदर बेड बॉक्स में बंद मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बदबू आने पर परिजनों ने कमरा खंगाला तो महिला का शव देखकर दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी।

Lucknow News: A young man lost life his wife

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरी की मदद से बेड बॉक्स के सपोर्टर काट कर शव बाहर निकाला। दरअसल, शव फूल जाने से बेड बॉक्स में फंस गया था। इस बीच मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी पति मोनू राजपूत को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि बुधवार सुबह हुए झगड़े के के बाद पत्नी की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, रहीमनगर निवासी मोनू राजपूत ने दो साल पहले सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी अंजू से लव मैरिज की थी। मोनू पापड़ का कारोबार करता था। परिवार में बूढ़ी मां, विधवा भाभी और एक भतीजा है। अंजू आरोपी मोनू से तीन साल बड़ी थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। अंजू बच्चा नहीं चाहती थी। इसे लेकर दंपती में काफी विवाद भी हुआ था। मोनू के परिजनों के मुताबिक, आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते कोई बीच-बचाव करने नहीं जाता था।

दीवार से टकराकर गिरी फिर दबा दिया गला
पूछताछ में मोनू ने कुबूला कि बुधवार सुबह नाश्ता बनाते वक्त अंजू से विवाद हुआ। इसके बाद उसने एक थप्पड़ उसकी कनपटी पर मारा। इससे वह लड़खड़ाकर दीवार से टकराई और गिरकर बेहोश हो गई। उसे कई बार हिलाया तो कुछ नहीं बोली। गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसे मरा समझकर बेड बॉक्स में रखी रजाई को बाहर निकाला। इसके बाद अंजू का शव बेड बॉक्स में डालकर बाहर निकल गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अंजू के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है।

मिस्ड कॉल से हुए प्रेम में मिली बेवफाई
मोनू की मां ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले अंजू की एक मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद ही मोनू की अंजू से दोस्ती हुई थी। प्यार बढ़ा तो परिजनों की मर्जी को दरकिनार कर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद मोनू की अंजू से मोबाइल पर दोस्तों से बात करने को लेकर अक्सर विवाद होने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+