Lucknow: चचेरे साले की शादी में शामिल होना आया था निर्मल, गांव के बाहर पड़ा मिला शव
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोल्फ सिटी इलाके में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह रात करीब 11 बजे किसी का फोन आने पर घर से निकला था।

Lucknow News: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां चचेरे साले की शादी में शामिल होने आए 30 वर्षीय निर्मल का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदास से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, 30 वर्षीय निर्मल गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर बिरुहा गांव का रहने वाला था। 11 मार्च को निर्मल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सौनई कंजेहरा गांव में चचेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे सुशांत के फोन पर किसी का फोन आया और वह बिना कुछ बताये उससे मिलने के लिए चला गया। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था।
जिसके बाद परिजनों ने निर्मल की तलाश शुरू की। रविवार सुबह निर्मल का शव गांव के बाहर अंसल में रेलवे लाइन से सौ मीटर दूर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की मानें तो उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications