कोरोना मरीज के परिवार को अस्पताल ने थमाया 19 लाख का बिल, 8 लाख देने के बाद भी नहीं दिया शव
लखनऊ, मई 31: कोरोना संक्रमण काल में अस्पतालों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन अस्पतालों के आगे कोरोना पीड़ित लोग बेबस नजर आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है। गोमती नगर के टेंडर पाम अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की कई दिनों तक इलाज के बाद मौत हो गई। अब बकाया बिल न चुकाने के कारण अस्पताल शव नहीं दे रहा है। पीड़ित ने लखनऊ के डीएम से शिकायत की है। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई न होने की वजह से मृतका का शव अस्पताल में ही है।

Recommended Video
अस्पताल ने 19 लाख 20 हजार रुपए का बिल थमा दिया
उन्नाव के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी कोरोना की चपेट में आ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर अनिल कुमार ने अपनी पत्नी को लखनऊ के गोमती नगर स्थित टेंडर पाम अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते रविवार को अनिल की पत्नी का निधन हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल ने पत्नी के इलाज के तौर पर 19 लाख 20 हजार रुपए का बिल थमा दिया। इसमें से वह 8 लाख 85 हजार रुपए अस्पताल को दे चुके हैं, तो अभी 10 लाख 75 हजार का बिल बकाया है।
बकाया बिल न चुकाने के कारण अस्पताल शव नहीं दे रहा
अनिल ने कहा कि जब उन्होंने अस्पताल से पत्नी का शव मांगा तो अस्पताल बकाया बिल मांगने लगा, लेकिन अब उनके पास पैसा नहीं है। अस्पताल बार-बार 10 लाख 75 हजार रुपए के बकाया बिल के लिए दबाव डाल रहा है। बकाया बिल न चुकाने के कारण अस्पताल शव नहीं दे रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित अनिल कुमार ने लखनऊ के डीएम से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने की वजह से मृतका का शव अस्पताल में ही है।












Click it and Unblock the Notifications