Lucknow girl का नया वीडियो आया सामने, देखकर बोले लोग- सही में इलाज की जरूरत है
लखनऊ, 05 अगस्त: 'लखनऊ में कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटने वाली लड़की मानसिक रूप से बीमार है।' ऐसा हम नहीं बल्कि वह लड़की खुद कह रही है। और अब सोशल मीडिया पर लोग उसे अपने दिमाग का इलाज कराने की सलाह भी दे रहे हैं। दरअसल, अवध चौराहे पर कैब ड्राइवर को पीटने वाली लड़की प्रियदर्शनी यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियदर्शनी नारायण यादव अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों पर गुस्सा उतारती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

पड़ोसी के गेट के रंग को लेकर किया बवाल
इस वीडियो में प्रियदर्शिनी यादव अपने पड़ोसियों से लड़ाई लड़ते हुए दिख रही हैं। वह अपने पड़ोसी के गेट के रंग पर सवाल उठा रही है और उसे बदलवाने के लिए बोल रही हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद हैं, जो प्रियदर्शिनी को समझा रहे थे। प्रियदर्शनी यादव पुलिसकर्मी से कहती हैं, 'इन्होंने जो काला पेंट करा रखा है, उसे एंटी ब्लैक पेंट कराए, क्योंकि यहां इंटरनेशनल ड्रोन उड़ते हैं और इनकी वजह से पूरे कॉलोनी के लोगों को खतरा है।' प्रियदर्शनी की इस बात से वहां मौजूद आस पड़ोस के लोग हंसने लगते हैं।

प्रियदर्शिनी कहती है- क्या ये घर को काला पेंट कर सकते हैं
प्रियदर्शनी पुलिस से कहती है- ये (पड़ोसी) कहते हैं कि बाराक हुसैन ओबामा तुम्हारा बाप है, can he talk like this, can he talk like this ? he abused me इन्होंने मुझे गाली दी। मुझे डंडे से मारने की धमकी दी गई।' पुलिसकर्मी से प्रियदर्शिनी यादव पूछती हैं कि क्या ये घर को काला पेंट कर सकते हैं? इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि नहीं, नहीं... काला पेंट नहीं लगा सकते हैं। इसके बाद भी प्रियदर्शनी यादव पड़ोसी के घर के सामने खड़े होकर चिल्लाती रहती है। पुलिसकर्मी उसे समझाते हुए कहता है कि आप जाइए, मैं आपके घर आता हूं।

कौन है लखनऊ की प्रियदर्शनी यादव ?
प्रियदर्शनी नारायाण यादव लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में रहती हैं। प्रियदर्शनी नारायाण यादव ने बीते दिनों अवध चौराहे पर कैब ड्राइवर की पिटाई की थी। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। कैब ड्राइवर का आरोप है कि प्रियदर्शनी यादव ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और कार में रखे 600 रुपए भी लूट लिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कैब ड्राइवर सआदत अली ने पुलिस पर रिश्चवत लेकर गाड़ी छोड़ने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने प्रियदर्शनी यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर दी।

लड़की बोली- मेरा मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है
एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रियदर्शनी यादव ने कहा कि उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। उसे हर रोज वॉक करनी पड़ती है। उसने बताया कि उसे हार्ट, किडनी और दिमाग की बीमारी है। प्रियदर्शनी का ये भी आरोप है कि कैब ड्राइवर के साथी 300 मीटर तक उसे मारते हुए ले गए। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications