पहले बहू फिर 14 दिन क्वारंटाइन के बाद सास में एक्टिव हुआ कोरोना वायरस, डॉक्टरों ने बताया रेयर केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक रेयर मामला सामने आया है। दरअसल, कोरोना वायरस 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के बाद भी ऐक्टिव हो रहा है। सोमवार को लखनऊ में जिस मरीज में कोरोना पाजिटिव पाया गया उसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। रिकवरी के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। अब उसी महिला डॉक्टर की सास में भी वायरस की पुष्टि हुई है। महिला 22 से 25 दिन पहले अपनी बहू के संपर्क में आई थीं। जिसके बाद से ही वह क्वारंटाइन में थी।

lucknow first corona positive woman mother in law now tested positive for covid 19

टोरंटो से आई महिला डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें 11 मार्च को केजीएमयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद डॉक्टर की सास समेत पूरे परिवार के सैंपल लिए गए और सभी को क्वारंटीन रहने को कहा गया। जांच में सिर्फ चचेरे भाई का सैंपल पॉजिटिव आया था। हालांकि, सभी की क्वारंटीन अवधि 25 मार्च को पूरी हो गई, लेकिन इसके बाद महिला डॉक्टर की सास में कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुए। 28 मार्च को सास का दोबारा सैंपल लिया गया, ​जो पॉजिटिव आया है।

केजीएमयू के डॉक्टरों का कहना है कि वैसे तो कोरोना वायरस नॉर्मल ह्यूमन बॉडी में 14 दिन में सक्रिय हो जाता है, लेकिन 14 दिन के बाद यह वायरस रेयर मामलों में ही ऐक्टिव होता है। बुजुर्ग महिला को वायरस पहले ही ऐक्टिव हो गया था, लेकिन दूसरी बीमारियां होने की वजह से इसके असर का पता नहीं चला। चेस्ट इंफेक्शन होने पर जांच करवाई गई। अगर क्वारंटीन पीरियड खत्म होने से पहले जांच करवा लेते तो वायरस की पुष्टि हो सकती थी। ऐसे में क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद भी एक बार जांच करवानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+