Lucknow Building Collapse: सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत, जांच के लिए गठित हुई कमेटी

Lucknow Building Collapse: लखनऊ बिल्डिंग हादसे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर की मौत के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। अब्बास की मां को करीब 15 घंटे और पत्नी को 17 घंटे बाद निकाला जा सकता था।

Lucknow Building Collapse

Lucknow Building Collapse: राजधानी लखनऊ के वजीर हसन रोड पर मंगलवार देर शाम एक पांच मंजिला रिहाशी अपार्टमेंट ढह गया। इस हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर और कांग्रेस नेता जीशान हैरद की मां बेगम हैदर की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें करीब 15 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला था। तो वहीं मां की मौत के कुछ देर बाद अब्बाद हैदर की पत्नी उज्मा हैदर की भी मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 17 घंटे बाद निकाला जा सका था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई। तो वहीं जीशान हैदर के भाई और सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी उज्मा हैदर को नाजुक हालत में इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां और पत्नी की मौत के बाद अब्बास हैदर ने अस्पताल में हंगामा किया और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं यहां पर रहता हूं मुझे इस बिल्डिंग के बारे में जानकारी है। मैंने प्रशासन को जानकारी दी कि यहां पर लोग फंसे है। लेकिन, छह घंटे तक तमाशा होता रहा और एक साथ कई टीमें खड़ी रही, लेकिन काम नहीं किया।' उनके पास कोई एडवांस इक्विपमेंट (औजार) भी नहीं थे। मलबा हटाने का समान भी उनके पास नहीं था। अब्बास ने कहा कि वहां पर लोगों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि लोगों के पास ऑक्सीजन नहीं पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि झूठा बोला गया कि पानी और ऑक्सीन लोगों को दी गई। इस दौरान उन्होंने मौता का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहना था। जब बिल्डिंग गिरी तब अब्बास हैदर, अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाऊस में थे। हादसे के बाद अब्बास हैदर को निकाल लिया गया था, लेकिन उनकी पत्नी और मां की तलाश जारी थी। आज सुबह करीब 10 बजे अब्बास की मां को बाहर निकाल गया और गंभीर हालत देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पातल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। तो वहीं, 12 बजकर 20 मिनट पर अब्बास की पत्नी उज्मा को मलबे से बाहर निकाल जा सका। उन्हें भी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

अब्बाद हैदर की मां और पत्नी के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की माता जी बेगम हैदर एवं पत्नी उज़्मा अब्बास का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !'

Recommended Video

    रेस्क्यू के महा अभियान का लाइव वीडियो आया सामने, देखें जवानों ने कैसे बचाई फंसे लोगों की जान

    वहीं, लखनऊ के डीजीपी डीएस चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अभी तक 2 महिला की मृत्यु हुई है। हमारे पास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अभियान में लगभग 48 घंटे लग सकते हैं। अभी FIR ड्राफ्ट की जा रही है। घटना के कारणों की जांच करने के लिए 3 सदस्यों की कमेटी इसकी जांच करेगी। यह कमेटी एक सप्ताह में जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट देगी। अभी तक हमने किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है। इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच के निर्देष दे दिए गए हैं। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। इसमें कड़ी कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+