Lucknow: शादी वाले दिन ही दुल्हन को उतारा मौत के घाट, दूल्हा को नहीं करनी थी शादी इसलिए घोंट दिया गला

शादी के दिन मंगेतर ने दुल्हन को मिलने के लिए बुलाया और हत्या कर दी। इस वारदात को उसने इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसका शादी करने का मन नहीं था, उसने लड़की के दबाव में हाँ कर दी थी।

Lucknow bride was killed on the wedding day the groom did not want to marry, so she killed bride

लखनऊ में 4 मई को शादी के दिन दुल्हन की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासे में हैरान करने वाली बात ये है कि दुल्हन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके होने वाले पति यानी उसके मंगेतर ने ही की थी। जांच में सामने आया कि शादी वाले दिन आरोपी मंगेतर ने दुल्हन को सुबह फ़ोन कर के मिलने बुलाया था, जिसके बाद उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में ही फेंक दिया।

Lucknow bride was killed on the wedding day the groom did not want to marry, so she killed bride

ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी दुल्हन
बता दें कि पुराना महानगर घोसियाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल कश्यप की 4 मई को बिजली मिस्त्री राहुल नाम के शख्स से शादी होनी थी। राहुल मूलरूप से रायबरेली का है और वर्तमान में कुर्सी रोड पर किराए के मकान में रहता है। जानकारी अनुसार शादी वाले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल ने कोमल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। कोमल घरवालों से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी।

गला दबाकर हत्या, शव को जंगल में फेंका
जिसके बाद राहुल ने कोमल को घर के पास से ही रिसीव किया और उसे बाइक से लेकर कुकरैल के जंगल पहुंचा, जहां ये दोनों पहले भी मिला करते थे। यहीं पर बातचीत के दौरान राहुल ने अचानक से ही कोमल पर हमला कर दिया और हाथों से ही गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था, ताकि वह सर्विलांस में न पकड़ा जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर रह रहा था, ताकि शक न हो।

Lucknow bride was killed on the wedding day the groom did not want to marry, so she killed bride

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, फिर ऐसे पकड़ा गया
राहुल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई चीजों का खास ध्यान रखा था, लेकिन जब पुलिस ने उसके व कोमल के मोबाइल नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उस दिन सुबह जब कोमल घर से निकली थी तो उससे कुछ देर पहले ही राहुल का उसके पास कॉल आया था। घर के पास से ही उसने कोमल को रिसीव किया था। दोनों की लोकेशन एक थी। यहीं से पुलिस का उस पर शक गहराया। पुलिस ने उस पर सख्ती की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन आखिर में सच उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+