यूपी में शीतलहर के चलते लखनऊ में 24 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
लखनऊ। कड़ाके की ठंड को देखते हुए लखनऊ के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलजों को डीएम अभिषेक प्रकाश ने बंद रखने के आदेश दिए है। आदेश के बाद अब इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेजों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालय अब 23 और 24 दिसंबर को भी बंद रहेंगे। अवकाश देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 और 24 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक हफ्ते से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 72 घंटों तक मेरठ में पश्चमी यूपी में घना कोहरा छाने के आसार हैं और 48 घंटे तक कड़ाके की सर्दी जैसे हालात रहेंगे। दोपहर बाद धूप निकलेगी, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी। आज और कल मैदानों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी और मेरठ मंडलों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications