लखनऊ में मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट ने ले ली मरीज की जान
लखनऊ। लिफ्ट का इस्तेमाल अक्सर सुविधा के लिए किया जाता है लेकिन यूपी की राजधानी में लिफ्ट की वजह से एक मरीज की जान चली गयी। लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल खराब होने की वजह से लिफ्ट में एक मरीज की मौत हो गयी।

क्वीन मेरी अस्पताल में लखीमपुर निवासी शिवकांति का इलाज चल रहा था। शिवकांति को प्रसव के दौरान दर्द होने के बाद हीमोग्लोबीन की कमी हो गयी थी जिसकी वजह से उन्हें ट्रामा वेंटीलेटर यूनिट में शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन अचानक लिफ्ट खराब होने की वजह से लिफ्ट में मरीज की मौत हो गयी जबकि एक अन्य लेडी डॉक्टर बेहोश हो गयी।
लिफ्ट में पंखा नहीं होने की वजह से मरीज का दम घुट गया। लिफ्ट तकरीबन तीन घंटे तक फंसी रही। वहीं इस घटना पर केजीएमयू के कुलपति का कहना है कि लिफ्ट की देखरेख का काम राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड का है। कंपनी लिफ्ट का रखऱख ठीक से नहीं कर रही है












Click it and Unblock the Notifications