गाजियाबाद में जमातियों की अभद्रता पर भड़के कुमार विश्वास, सीएम योगी से लगाई गुहार

लखनऊ। क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती तबलीगी जमात के लोगों ने अब गाजियाबाद के अस्पताल में कर्मचारियों और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। तबलीगी जमात द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर हिंदी कवि और नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर योगी सरकार से गुहार लगाई है। कुमार विश्वास ट्वीट करते हुए लिखा, 'का चुप साधि रहे बलवाना।' इससे पहले कुमार विश्वास ने इंदौर की घटना पर प्रधानमंत्री से देश में इमरजेंसी लगाने की मांग की थी।

आइसोलेशन वॉर्ड में नंगे घूम रहे मरीज

आइसोलेशन वॉर्ड में नंगे घूम रहे मरीज

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तबलीगी जमातियों की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। सीएमओ ने गुरुवार शाम जिले के डीएम से क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे तबलीगी जमात के लोगों की शिकायत की है। सीएमओ ने कहा है कि एमएमजी हॉस्पिटल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में तबलीगी जमात के लोग बिना पेंट के नंगे घूम रहे हैं और वॉर्ड में गंदे व अश्लील गाने सुन रहे हैं। स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों से बीड़ी, सिगरेट की मांग कर रहे हैं। यही नहीं महिला कर्मियों से अश्लील इशारे कर रहे हैं।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत मिलने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस भी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंची। एसपी सिटी ने कहा कि शिकायत मिली है कि एमएमजी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीजों ने नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, तबलीगी जमात के 167 लोगों को बसों के जरिए मंगलवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर तुगलकाबाद क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया था। इन्हें दो जगहों पर रखा गया है।

जमातियों के थूकने और बदसलूकी की भी है शिकायत

जमातियों के थूकने और बदसलूकी की भी है शिकायत

इसस पहले दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया था कि ये लोग क्वारंटाइन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं। इन लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को गालियां दीं और उन पर भी थूका। अधिकारी ने बताया था कि ये लोग पूरी इमारत में टहल रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो बिल्डिंग से कूदने की भी कोशिश की थी। यहां से निकले लोगों की तलाश में 22 से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है। इनमें से कई लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तबलीगी जमात के लोगों के देशभर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की वजह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे मतें 386 मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+