Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली बॉर्डर पर किलेबंदी को लेकर मायावती ने सरकार को दी नसीहत, कहा- सीमा पर आतंकियों के लिए हो ऐसी व्यवस्था

Mayawati News in Hindi, लखनऊ। किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं (Delhi Border) पर पुलिस भारी बैरिकेडिंग करते हुए सड़क पर मोटी-नुकीली कीलें लगा दी हैं। दरअसल, ये कार्रवाई किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुई की गई है, साथ ही आंदोलनकारी और किसान धरना स्थल तक ना पहुंच सके। तो वहीं, अब इस मसले पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत दी है। इससे पहले इस मलसे पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

 Kisan Andolan News: Mayawati criticizes central government for sealing Delhi border

Recommended Video

    गाजीपुर बॉर्डर पर किलेबंदी को लेकर प्रियंका ने पूछा सवाल, अखिलेश ने शायरना अंदाज में कसा तंज

    किसानों की मांग मानें केंद्र सरकार: Mayawati
    बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत देते हुए लिखा, 'तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र किसानों की मांग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।'

    आतंकियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग: Mayawati
    मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'लाखों आन्दोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा।

    बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, सड़कों में लगाई गई कीलें
    बता दें कि 26 जनवरी को जिस तरह से दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई उसके बाद से प्रदर्शनस्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं, किसानों ने एक बार फिर 6 फरवरी को चक्का जाम करने की बात करी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की ओर से गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर तैयारियां की जा रही हैं। यहां सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई है, सीमेंट के बड़े-बड़े बैरिकेड बना दिए गए हैं। सड़कों में कीलें लगाई जा रही हैं, कंटीली तारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि प्रदर्शनकारी किसान फिर से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर ना ले आए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+