यूपी में पीछे बैठने वालों को हेलमेट पहनना होगा, शराब मिलेगी टेट्रा पैक में
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में आज 33 अहम फैसलों पर मुहर लगायी गयी है। इस बैठक में सीएम अखिलेश यादव के अलावा, शिवपाल सिंह, आजम खान, राजा भैया, अरविंद सिंह गोप, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी सहित कई आला मंत्री मौजूद थे।
अखिलेश के तेवर बदल रहे हैं सपा की कार्यशैली को

बैठक में जो सबसे अहम फैसला लिया गया है वह है कि अब दो पहिया गाड़ी पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा भी कई अहम फैसलों को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। गोरखपुर में होम्योपैथिक कॉलेज की लंबे समय से दरकार थी जिसपर आज आखिरकार कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जल निगम में 727 जूनियर इंजीनियर की भर्ती को भी हरी झंडी दे दी गयी है।
यूपी के अहम जिले फोर लेन हाईवे के जरिए जुड़ेंगे लखनऊ से
खास बात यह है कि यह भर्ती जल निगम करेगा। शराब के शौकीनों के लिए भी अखिलेश सरकार ने अहम ऐलान किया है। अब शराब पीने वालों को विदेशी शराब टेट्रा पैक में मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावा अब होलोग्राम के चयन का अधिकार कमिश्नर को दे दिया गया है।
कानपुर, उन्नाव और लखनऊ में काउंटर मैगनेट एरिया के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। सैफई रिम्स में 500 बेड के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल को भी मंजूरी दे दी गयी है। बलिया में गंगा नदी पर लंबे समय से लोग पुल की मांग कर रहे थे, उसे भी कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही नई दिल्ली के द्वारिका में स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications